रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह के दिशा-निर्देशन में व्यापक जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल से जिले की सभी पंचायतों और नगरीय निकायों में किया जा रहा है। जारी नवीन शेड्यूल अनुसार ग्राम पंचायत /निकाय स्तर में 29 अप्रैल एवं जनपद/निकाय स्तर में 2 मई को पुन: आवेदन लिये जायेंगे।
शिविर में बिजली, पेयजल, नागरिकों के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, परिवार सहायता, भवन नामांतरण, आवास, कर जमा, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, नल कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन लिये जा रहे है। प्राप्त आवेदनों पर आगामी दिवसों में निराकरण किया जाएगा।
25, 26 अप्रैल को ग्राम पंचायत एवं 27 अप्रैल को जनपद पंचायत/निकाय स्तर में आवेदन लिये गये। इसी तरह ग्राम पंचायत/निकाय स्तर में पुन: 29 अप्रैल को एवं जनपद/निकाय स्तर में 2 मई को भी आवेदन लिये जायेंगे। उक्त आवेदनों की विभागवार छटनी कर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा। जिन्हें प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए 15 मई तक निराकरण किया जाएगा

- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
