25 अप्रैल को रायगढ़ के पंचायतों में लगेंगे समस्या निवारण शिविर…

IMG-20220422-WA0009.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, 25 अप्रैल को जिले के सभी पंचायतों में समस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे, जिसमें ग्रामवासियों से विभिन्न विभागों से संबंधित उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लिये जायेंगे। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर भीम सिंह ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल के शिविर से प्राप्त आवेदनों की स्कु्रटनी कर संबंधित विभागों को भेजें जायेंगे जिसका वे विभाग अगले 15 दिनों में निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के किसानों द्वारा ली जाने वाली दलहन-तिलहन तथा दूसरी फसलों के संबंध में जानकारी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश कृषि अधिकारी को देते हुए कहा कि उक्त जानकारी के आधार पर किसानों के लिए अग्रिम रूप से बीजों के भण्डारण की व्यवस्था करवायी जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना के संचालन की समीक्षा भी बैठक के दौरान की। उन्होंने हितग्राहियों के भुगतान की अद्यतन जानकारी संकलित करने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिए। उन्होंने कहा कि समय पर योजना के लाभार्थियों को उनका भुगतान हो जाना चाहिए। किसी कारण से यदि भुगतान में समस्या आ रही है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए निराकरण किया जाए, ताकि अविलंब संबंधित को उनकी राशि प्राप्त हो सके। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन व बिक्री पर चर्चा करते हुए कम विक्रय वाले गौठानों का विशेष रूप से निरीक्षण करने व कम विक्रय के कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के गौठानों में भी वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की तैयारियों को जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे कामों के लिए डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता पीएचई को दिए। उन्होंने फिल्ड टेस्ंिटग किट की टे्रनिंग भी स्थानीय स्तर पर देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा है कि जिले में नक्शा बटांकन तथा अभिलेख शुद्धता का कार्य मिशन मोड में किया जाए, उन्होंने इसके लिए सभी राजस्व अधिकारियों को विशेष रूप से कार्य करने के लिए निर्देशित किया है।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में पीडब्लूडी के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा करने के लिए कहा। बारिश के पहले सड़कों की होने वाली मरम्मत पर भी विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश कार्यपालन अभियंता पीडब्लूडी को दिए। ओबीसी वर्ग के शेष बचे पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड निर्माण के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जल्द सभी का राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों में इसके लिए विशेष रूप से कार्य करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने स्लम स्वास्थ्य योजना तथा हाट-बाजार क्लीनिक की समीक्षा करते हुए कहा कि गर्मी को देखते हुए इन मोबाइल मेडिकल यूनिट को ऐसी जगह पर लगाया जाए जहां इलाज के लिए आने वाले व्यक्तियों के लिए पर्याप्त छॉव की व्यवस्था हो। वहां पेयजल की भी समुचित व्यवस्था हो, गाईड लाईन्स के अनुसार सभी प्रकार की जांच व उपचार की सुविधा वहां मिलनी चाहिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने धन्वतंरि मेडिकल स्टोर के संचालन के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने मेडिकल कालेज अस्पताल परिसर में भी धन्वतंरि मेडिकल स्टोर खोलने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण के लिए पंचायतों में भूमि का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों के साथ ही दूसरे किसानों को भी वृक्षारोपण हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने लोक सेवा गारंटी के तहत प्रदान की जाने वाली सेवाओं के समय पर निराकरण तथा उनकी जानकारी सेवा के अनुसार अलग-अलग पंजी में दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त नगर निगम एस.जयवर्धन, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts