रायगढ़। सारंगढ़ के झीलगीटार में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में सप्तम दिवस सुदामा चरित्र और कथा विश्रामा के पावन अवसर पर झिलगीटार में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी की लड्डुओं से तौला गया और सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह दिन इस क्षेत्र के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया।इस पर सुश्री पूजा किशोरी जी ने सभी भक्तों को मंगलकामनाएं करते हुए व्यासपीठ से शुभाशीर्वाद दिया


देवी जी का आगामी कथा बिछिया में 22 से-इसी क्रम में महासमुंद के भंवरपुर अंतर्गत ग्राम बिछिया (सागरपाली) में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भब्य आयोजन 22अप्रैल से 28 अप्रैल तक किया गया है।कथा ब्यासपीठ पर राष्ट्रीय कथावाचिका सुश्री पूजा किशोरी जी होगी।जिसका शुभारंभ 22 अप्रेल से दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक होगा। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने की अपील की है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
