जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। रायगढ़ जिले के बरमकेला तहसील कार्यालय में घर से भागे डरे- सहमे प्रेमी युगल की शादी कराई गई है। युवक-युवती के सहमति से शादी की रस्म अदा की गई,जानकारी के मुताबिक दोनो कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग में घर को छोड़ कर एक साथ जीने- मरने के उद्देश्य से से गाँव से साथ निकल पड़े थे। विदित हो दोनो बालिक है, और कानूनन अपनी मनपसंद से विवाह करने का अधिकार रखते हैँ, युवक के मुताबिक वो बरमकेला छेत्र में काम अपना जीवन यापन कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हे युवा जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल के पास जाकर अपनी समस्या को बताने की सलाह दी, लोगों की सलाह पर दोनो ने अपनी परेशानी सविस्तार बताया और जानकारी दी की दोनो अंतरजातीय हैँ जिससे परिवार वाले विवाह के खिलाफ थे, लेकिन दोनो एक दूसरे को दिलोजान से प्रेम करते हैँ और जिंदगी भर एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते हैँ। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने युवती से भी पूछा तो उसने भी अपनी सहमति और उसी युवक जे साथ जिंदगी बिताने की बात कही। तत्पश्चात श्री पटेल ने उनकी समस्याओ से बरमकेला तहसीलदार को अवगत कराया। तहसीलदार् ने दोनो युवक – युवतियों के आधार कार्ड ,परिचय पत्र चेक किया जिसमे दोनो बालिग पाये गये।

क्या कहते हैँ जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल –
जनपद उपाध्यक्ष किशोर पटेल ने बताया कि युगल जोड़ी सारंगढ़ क्षेत्र के एक ही गाँव के बासिंदे हैँ , जो कुछ दिनों से बरमकेला क्षेत्र मे परिवार वालों से डर कर चोरी -छिपे काम कर अपना जीवन यापन यापन कर रहे थे। दोनो बालिग हैँ। मेरे पास आये और रोकर कहने लगे की हम एक दोनो एक दुसरे से प्यार करते हैं, लेकिन घर और समाज वाले हमे एक नही होने देना चाहते। अगर हम ओर नही हुवे तो कुछ भी अनहोनी घटना खुद से घटित करने बाध्य होंगे। मैने दोनो को समझाने की भरपुर कोशिश की लेकिन दोनो अपने जिद पर अड़ हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुवे तहसील कार्यालय में तहसीलदार को बताई , फिर् तहसीलदाद और बड़े बुजुर्गो को अभिभावक मानकर उपस्थित लोगो के सामने युगल जोड़ी ने एक दुसरे को वरमाला पहनाया और लड़के ने युवती के गले में मंगल सूत्र , एवम मांग में सिंदूर लगा सभी का आशीर्वाद लेकर तहसील कार्यालय मे ही विवाह की रस्म अदा की, एवं कोर्ट मैरिज हेतु भी आवेदन दिया ।

क्या कहते हैँ तहसीलदार अनुज –
तहसीलदार अनुज ने बताया दोनो सारंगढ़ अंचल के रापगुला गांव के निवासी हैं ,जो की आज मेरे तहसील कार्यालय मे आकर खुद को बालिग़ बताकर विवाह कराने हेतु जिद कर रहे थे। मैने उन्हे कोर्ट मैरिज की सलाह दी और उपस्थित जन-प्रतिनिधियो और गणमान्य नागरिकों के कहने पर रस्म अदायगी मे तौर मे वरमाला, सिंदूर, मंगलसूत्र के द्वारा दोनो बालिगों का वैवाहिक रस्म पूर्ण की।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
