जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ विख अन्तर्गत ग्राम झिलगीटार में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान श्री कृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा की अमृत मयी कथा सुनने को हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुवे थे। छतीसगढ़ की प्रख्यात कथा वाचिका पुज्या पूजा किशोरी के मुख से भगवान कृष्ण के बालपन में माखन चोरी के प्रसंग से सभी श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये ।

पुजा किशोरी जी ने कथा के मध्य में गऊ माता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुवे कहा की प्रथम भोजन गऊ को खिलाकर भोजन करने और बचे हुए भोजन कुत्तों को देने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। पुजा किशोरी जी ने घर में साथ बैठ कर भजन करने पर भी जोर दिया । मनमोहक कथा कहते हुवे उन्होंने बताया की कैसे बाल गोपाल चोरी करने टीम बनाकर जाते थे ,तो वहीं गोपियां भी टीम बनाकर हंडीयो में घन्टी बांध देते हैं और जैसे ही भगवान माखन चुरा कर खाते हैं तो घंटी बज जाती है और भगवान पकड़े जाते थे। उक्त कथा के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता और संगठित रहने की महत्ता भी बताई। पूज्या पुजा किशोरी के मुखर्वृंद से भगवान की बाल-लीला का श्रवण सभी श्रोता शांति पूर्वक कथा श्रवण कर बार-बार् भवविभोर होते रहे। आज कथा श्रवन करने जिला पंचायत सदस्य सीता चिंतामणी पटेल , बीडीसी प्रतिनिधी कृष्ण कन्हैया पटेल, टीकाराम पटेल ,सरपंच हरिहर जायसवाल, पत्रकार प्रकाश तिवारी, रायगढ़ टाईम्स के सम्पादक जगन्नाथ बैरागी के साथ हज़ारों की संख्या में भक्त भगवान की आनंदमय कथा श्रवण करने भगवत श्रवण करने पहुंचे थे।

भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती हैं – सीता चिंतामणी पटेल

भागवत कथा में जीवन का सार तत्व मौजूद है आवश्यकता है निर्मल मन ओर स्थिर चित्त के साथ कथा श्रवण करने की। भागवत श्रवण से मनुष्य को परमानंद की प्राप्ति होती है। श्रीहरि के को संसार में कोई भयभीत नहीं कर सकता। इसलिए हर किसी को कथा का आयोजन कराना चाहिए।

भागवत कथा सम्पूर्ण जीवन का सार- कृष्ण कन्हैया पटेल
भागवत कथा का आयोजन करने तथा सुनने के अनेक लाभ हैं। इसे आयोजित कराने तथा सुनने वाले व्यक्तियों-परिवारों के पितरों को शांति और मुक्ति मिलती है। इसे सुनने के क्रम में आत्मिक ज्ञान की प्राप्ति करते हुए आप सांसारिक दुखों से निकल पाते हैं। मनोकामना पूर्ति होती है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
