रायगढ़: भांग दुकान के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित….
रायगढ़। जिले के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भांग की एक फुटकर दुकान हेतु 20 अप्रैल 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, कलेक्टोरेट रायगढ़ में आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्राप्त आवेदनों को लाटरी के माध्यम से 21 अप्रैल 2022 को अनुज्ञापी का चयन किया जाएगा। भांग फुटकर दुकान की अवधि वर्ष 2022-23 अर्थात दिनांक 1 मई 2022 से 31 मार्च 2023 तक कुल 11 माह की होगी। इच्छुक आवेदक नियम एवं शर्ताे की जानकारी अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, कलेक्टोरेट रायगढ़ में कक्ष क्रमांक 66 में संपर्क कर सकते है अथवा विभाग की वेबसाईट www.excise.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
