बिर्रा-विकासखंड बम्हनीडीह के संकुल केंद्र नवीन चांपा अंतर्गत शासकीय मठ कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चांपा में 13 अप्रैल को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ।सम्मेलन में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एच के बेहार,शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य गण,शाला के समस्त शिक्षक स्टाफ एवं अभिभावक शामिल हुए।बेहार जी ने कहा की भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने 15 अप्रैल से शाला में बच्चों की उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त कर दी है,परंतु आगामी 16 अप्रैल से बेसलाइन एंड लाइन परीक्षा आयोजित है,अतः पढ़ाई की महत्ता को ध्यान में रखते हुए पालक अपने बच्चों के हित में बच्चों को शाला भेजने की अनुमति प्रदान करना चाहिए।एच के बेहार ने आगे कहा कि ग्रीष्मकालीन शैक्षिक कार्य बाल वाटिका, सरल कार्यक्रम,नवा जतन एवं स्वीकृति मंच द्वारा उपचारात्मक शिक्षण दिया जाना है।अतः शासन की मंशा अनुरूप पालक अपने बच्चों को 15 मई तक शाला भेजने की अनुमति प्रदान करें।पालक श्रीमती कमला सोनी ने अपने विचार रखते हुए कहा की अनवरत अभ्यास से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है उन्होंने बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दिए जाने पर भी जोर दिया।बिना संस्कार के शिक्षा अपूर्ण होता है।संस्कार एवं शिक्षा दोनों का सम्मेलन व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन धीरज कुमार तंबोली ने एवं आभार प्रदर्शन शाला की प्रधान पाठक सुश्री शीला उइके ने किया।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
