रायगढ़। सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुडे़ली में माइनिंग विभाग की कार्यवाही देखने को मिली है । वही प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा गुडे़ली के निरीक्षण भ्रमण पर निकले थे , तभी एक गाड़ी जो गुडे़ली से लोड होकर बराबरिक पावर लिमिटेड की ओर जा रही थी । जिसको खनिज निरीक्षक उमेश भार्गव ने जांच किया तो उस गाड़ी में रॉयल्टी पर्ची तो जरूर मिली लेकिन उसमें समय नहीं दर्शाया गया था । तभी खनिज अधिकारी उमेश भार्गव तुरंत हरकत में आते हुए गाड़ी को अवैध मानकर बेरियर में खड़ा करा दिया ।
बराबरीक पावर लिमिटेड कर रहा है रॉयल्टी की हेरा-फेरीआज जिस तरह से खनिज विभाग की कार्यवाही देखा गया है , उससे तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बराबरीक पावर लिमिटेड रॉयल्टी की हेराफेरी में लगा हुआ है , क्योंकि जिस गाड़ी को जप्त किया गया है उस गाड़ी के रॉयल्टी पर्ची में समय अंकित नहीं किया गया था , जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि यहाँ रॉयल्टी का बड़ा खेल चल रहा है । माइनिंग विभाग ने तो फिर हाल गाड़ी पर कार्यवाही तो किया है , अगर इसके प्लांट की सही से जांच किया जाए तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है ।
यूं तो बराबरीक पावर लिमिटेड की मनमानी चरम सीमा पर है , क्योंकि ऐसा नहीं है कि यहां की गाड़ियां एक ही बार पकड़ आई है , इसकी गाड़ियां कई बार माइनिंग विभाग के हवाले हो चुकी है । हाल ही दिनों में इसकी गाड़ी को गांव वाले ने पकड़कर माइनिंग विभाग को सौंप दिया था जो बिना रॉयल्टी पर्ची के परिवहन हो रहा था और इससे पहले भी माइनिंग विभाग द्वारा इसकी गाड़ी पर कार्यवाही की गई थी । इन सभी को देखते हुए माइनिंग विभाग को इन जैसे प्लांटों पर कड़ी कार्यवाही करने की जरूरत आन पड़ी है ।
क्या कहते हैं खनिज निरीक्षक उमेश भार्गवइस संबंध में जब हमने उमेश भार्गव से चर्चा किया तो उन्होंने बताया कि एक गाड़ी बराबरीक पावर लिमिटेड की पकड़ाई है , जिसमें रायल्टी पर्ची तो थी मगर उसमें समय अंकित नहीं था इसीलिए गाड़ी को बेलियर में खड़ा करा दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है । अगर जांच में अनियमितताएं पाई गई तो प्लांट कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।

- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
