रायगढ़ । सारंगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 07.04.2022 को महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । आरोपी आकाश भारद्वाज पिता खीखराम भारद्वाज उम्र 20 साल निवासी खर्री बड़े के विरूद्ध थाना सारंगढ़ में दिनांक 06.04.2022 को महिला द्वारा छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । महिला बताई कि आरोपी आकाश भारद्वाज करीब एक माह पूर्व से छेड़खानी, गंदे इशारे कर रहा है। आकाश अकेली देखकर कभी हाथ पकड़ लेता तो कभी गलत तरीके से छूता था । होली के एक दिन पहले दिनांक 17.03.2022 के शाम घर में अकेली देखकर आकाश फिर से गंदे इशारे कर सामने आ गया और हाथ पकड़ कर खींचने लगा जिसे डांट फटकार कर भगाई और दूसरे दिन अपने मायके आ गई, जहां पति व घरवालों को घटना बताई । ससुराल आने पर घरवालों से सलाह मशविरा कर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराये । पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में आरोपी आकाश भारद्वाज पर धारा 354 IPC का अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा आरोपी के अन्यत्र फरार होने की अनदेशा पर तत्काल आरोपी के घर दबिश देकर गिरफ्तार किये जिसे दिनांक 07.04.2022 को ज्युडिसियल रिमांड पर सारंगढ़ न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायाधीश द्वारा सारंगढ़ पुलिस को दिनांक 11.04.2022 तक आरोपी का रिमांड स्वीकृत किया गया जिस पर आरोपी को सारंगढ़ पुलिस द्वारा उप जेल सारंगढ़ में दाखिल किया गया है ।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




