रायगढ़, शास.कन्या प्राथ.शाला पुसौर में अंगना मे शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस कार्यक्रम में बच्चो की माताओं द्वारा अपने बच्चों को साथ में लेकर आयोजित मेले के 9 काउण्टर को गतिविधियों द्वारा अवलोकन करते हुए पूर्ण कराया गया। इन गतिविधियों में बच्चों को काउन्टरों में संतुलन बनाकर चलना, रस्सी कूद, पेपर फोल्डिंग, चित्र वाचन, रंग भरना, वर्गीकरण करना अंक पहचान पढऩा, जोड़ी मिलान करना, रंग पहचान करना इत्यादि गतिविधियों जोड घटाव को घरेलू वस्तुओं के माध्यम से बहुत ही आकर्षक ढंग से किया गया। इस कार्यक्रम से माताएं अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक हुई।
कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर सुनीता साहू, प्र.पाठक गुणवती गुप्ता, पुष्पांजली महाणा, संजय गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन एवं महत्व को समझाया। इस कार्यक्रम के समापन में स्मार्ट माता का खिताब श्रीमती लक्ष्मी चौहान, स्मार्ट बच्चा का खिताब सौम्य कुमार यादव, महक निषाद, कु.परी चौहान, निखिल संवरा रहे। कार्यकम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम बहुत ही आकर्षक, मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद रहा।

इस अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश पटेल, अमरबेली केरकेट्टा, शान्तनु पंडा, आर.के.चौधरी, दयासागर पटेल, ठाकुर प्रसाद गुप्ता, कैलाश गुप्ता एवं आर्गनबाड़ी कार्यकर्ता शकमला साव, राखी गुप्ता, तपस्विनी चौहान एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहीं।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




