चंद्र शेखर जायसवाल

रायगढ़ । रायगढ जिले के लैलूंगा विकास खंड में लगभग 30 फीसद आबादी कंवर जनजाति का है। इस जनजाति का प्रमुख व्यवसाय कृषि है, कृषि कार्य के साथ वनोपज संग्रहण, मजदूरी या खाद्य उत्पादन से भी जुड़ी हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कंवर समाज लैलूंगा द्वारा कंवर समाज भवन मे एक दिवसीय मछली पालन प्रशिक्षण का आयोजन 05 अप्रैल 2022 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मछली पालन एक बड़ा व्यवसाय है. मछली पालन व्यवसाय में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है. भारत में लगभग 10 लाख लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए है. जहां एक तरफ इस व्यवसाय में काफी मुनाफा है वही, दूसरी तरफ जोखिम भी है. इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुये सरायपाली, महासमुंद के पुष्पक राठिया कोयतुर फीस फार्मिंग प्रा. लि. के सीईओ/डाइरेक्टर एवं लैलूंगा से मत्स्य निरीक्षक प्रशांत उरांव ने प्रशिक्षक के तौर पर मछली पालन सबंधी महत्वपूर्ण जानकारी कंवर समाज के लोगों को दी तथा सभी को प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
भुवन साय झाप , रिटायर्ड मोटर मैन पश्चिम रेलवे मुंबई, ताम्रध्वज पैंकरा, सहायक प्राध्यापक रायगढ़, एवं गनपत पैंकरा की विशेष पहल तथा अखिल भारतीय कंवर समाज लैलूंगा के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. ये कार्यक्रम एक दिवसीय चला. इस कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. इनमें से कुछ लोग मछली व्यवसाय से किसी न किसी प्रकार से जुड़े हुए थे. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य सही ढंग से मछली पालन और उनकी देखभाल करना सिखाना तथा स्वरोजगार निर्माण कर समाज आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मछली के सही और स्वस्थ अंडे की पहचान , अंडो की देख रेख करना, मछलियों को होने वाली बीमारियां और उनके इलाज के साथ ही मछलियों के उचित भोजन और अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया. इस कार्यक्रम में लैलुंगा विकास खंड के अलावा जशपुर जिले के पत्थलगांव, फरसा बहार, बलरामपुर, रायगढ़, के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया और इसे सफल बनाया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोगों के रुझान को देखते हुए उम्मीद की गयी कि अगली बार इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित होती है तो और अधिक लोग प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।
कार्य क्रम का संचालन ताम्रध्वज पैंकरा , तथा अशोक कुमार पैंकरा द्वारा अतिथियों तथा प्रशिक्षण मे उपस्थित सगाजनो का आभार व्यक्त किया। अंत में अनतराम पैंकरा , श्रीमती किरण पैंकरा जनपद अध्यक्ष, रामकुमार साय , भुवन साय झाप आदि ने कार्य क्रम में अपना विचार रखा।
डॉ धरम साय पैंकरा, दशमती पैंकरा बीडीसी, जयलाल पैंकरा अध्यक्ष कंवर समाज लैलुंगा, ललित पैंकरा, जैराम पैंकरा, उज्जल पैंकरा, संतोष पैंकरा, जयमंगल पैंकरा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

