बिर्रा- सचराचर ब्रह्मांड नायक यशोदा नंदन ,आनंदकंद कृष्ण चंद्र की वाग्यम स्वरूप श्रीमद् भागवत महापुराण की आयोजन ग्राम की देवी देवताओं के आशीर्वाद से छतीसगढ़ की काशी खरौद में दिनांक 12/04/2022 मंगलवार , चैत शुक्ल पक्ष एकादशी से दिनांक 19/04/2022 मंगलवार ,वैशाख कृष्ण पक्ष तृतीया तक आयोजित है । जिसमें प्रत्येक दिन प्रातः7:00 बजे से 9:00 बजे तक अभिषेक , तुलसी पूजन , लक्ष्मी पूजन किया जाना है । प्रत्येक दिवस कथा सुबह 9:00 बजे से 12:30 बजे तक एवं दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी ।तत्पश्चात महा आरती होगी ।प्रसाद वितरण किया जावेगा । कथा ब्यासपीठ पर चित्रकूट से पधारे आचार्य परम संत गुरुदेव भगवान जागेश्वर प्रसाद दुबे जी अपनी सरस वाणी से कथामृत का रसास्वादन कराएंगे ।यज्ञस्थल नगर की हृदयस्थली मां महा माया मंदिर पार्श्व प्रांगण मांझापारा खरौद है । इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अपनी जीवन को सच्ची आनंद प्रदान करते हुए कथारस पान का आग्रह समस्त नगर वासीयो ने की है ।उक्ताशय की जानकारी संयोजक मनोज कुमार तिवारी ने दी है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
