रायगढ़/मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के जामगांव रेलवे साइडिंग से रेल हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो मालगाड़ीयां आपस में टकराने के बाद डिरेल हो गई है। लेकिन राहत की बात यह है कि हादसे में जनहानि नही हुई है। घटना करीबन 4:00 बजे की बताई जा रही है।फिलहाल रेलवे पुलिस व रेलवे प्रबंधन के मौके पर मौजूद है।

बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक पर दो मालगाड़ी आ गई जिससे यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार रेलवे पटरी पर कोयले से लोड एक मालगाड़ी खड़ी थी तभी पीछे से उसी ट्रैक पर सरिया लोड एक और दूसरी माल गाड़ी आ गई। और दोनों के बीच टक्कर हो गई। टकराने के बाद इंजन सहित ट्रेन के 7 बोगियां पटरी से उतर कर पलट गई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सरिया पुलिस का वार: 37.9 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार… - September 25, 2026
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
