विकास कार्यो के लोकार्पण में पहुचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत का हुआ आत्मीय स्वागत
अफरीद .. बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अफरीद में नवनिर्मित 50 सिटर अजा कन्या छात्रावास एवम विद्यायल भवन के लोकार्पण पर पहुचे डॉ चरण दास महंत का बालेश्वर साहू शास्वत धर दीवान के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो ने बाजे गाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया तथा जय जय चरण के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा इस बीच विधानसभा अध्यक्ष ने नव निर्मित नवीन भवनों का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया ततपश्चात मंचासीन हुए डॉ महंत ने भारी संख्या में मौजूद ग्रामीण महिलाओ की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का उत्तम साधन है इसलिए इन पर जोर दिया जाना चाहिए बेटियों को भी उच्च शिक्षा के शिखर तक पहुचाना चाहिए क्योकि जब महिलाये शिक्षित होंगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा साथ अफरीद के दीवान परिवारों से अपनी घनिष्टता आत्मीयता पर भी चर्चा की इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यसवंत चन्द्रा सयुक्त सचिब खेल एवम युवा कल्याण एम डी दीवान कांगेस जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह जिला पंचायत सदस्य जयकान्ता राठौर जनपद अध्यक्ष आशा बालेश्वर साहू ब्लॉक कांग्रेश अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा मनहरण राठौर विधायक प्रतिनधि शास्वत धर दीवान अफरीद सरपंच चिंता बाई भैना क्षेत्र के युवा कांग्रेश नेता बालेश्वर साहू रामराज पांडेय तूफान सिंह चंदेल शिक्षा एवम आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारी सहित ग्रामीण महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थे ।
जनपद अध्यक्ष आशाबालेश्वर साहू ने विधानभा अध्यक्ष का किया धन्यवाद

लोकार्पण पर पहुचे विधानसभा अध्यक्ष का मंच के माध्यम से बम्हनीडीह जनपद अध्यक्ष आशा बालेश्वर साहू ने धन्यवाद किया तथा डॉ महंत को क्षेत्र का विकास पुरूष बताते हुए विकास के विभीन्न पहलुवों पर चर्चा की एवम अफरीद मुड़पार पचोरी सहित क्षेत्र से आये हुए सभी गण मान्य नागरिकों का अभिवादन किया ।
जरूरत मंद बच्चो के आश्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने किया भोजन
अफरीद में संचालित जरूरत मंद बच्चो के आश्रम तिलक सेवा संस्थान में डॉ महंत ने भोजन किया एवम बच्चो के साथ कुछ समय बिताया उन्होंने ने जरूरत मंद बच्चो को शिक्षा देना उनके भविष्य निर्माण में योगदान देने को परोपकार बताया एवं 7 वर्षों से बिना कोई सरकारी अनुदान से सुव्यवस्थित संचालन के लिए संस्था के संचालक केशव सिंह राठौर की सराहना की, केशव सिंह राठौर ने विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया एवं आश्रम आते रहने के लिए निवेदन किया
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
