प्रेमी ने कर दी गर्लफ्रेंड की मां की हत्या…..

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां की हत्या कर दी।
युवक ने महिला को इसलिए मार दिया क्योंकि उसने अपने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
इसी बात से आरोपी नाराज था और उसने अपनी प्रेमिका के मां के सिर पर भारी पत्थर पटक दिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
वहीं पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस की टीम 24 मार्च की सुबह मौके पर गई थी।
जावलपुर निवासी रामप्रसाद धीवर ने इस मामले में 24 मार्च को शिकायत की थी।
अपनी शिकायत में उसने बताया कि मेरी पत्नी बृहस्पति बाई(55) और
घर के लोग 23 मार्च की रात को खाना खाकर सो गए थे।
इसी दौरान 23-24 मार्च की दरमियानी रात को किसी शख्स ने मेरी पत्नी के सिर में हत्या
करने के मकसद थे पत्थर पटक दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुई है।
गंभीर हालत में किया गया बिलासपुर रेफर
शिकायत में यह भी बताया गया कि घटना के बाद ही हम उसे अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बिलासपुर रेफर कर दिया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। मामले की जांच की जा रही थी।
हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात वाली रात को नगपुरा निवासी रवि कश्यप(25) गांव के आस-पास देखा गया है। वहीं यह भी पता चला कि वह बृहस्पति बाई की बेटी का प्रेमी है। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मगर पूछताछ में उसने जो बताया है वह हैरान करने वाला था।
शाटी टूट जाए, इसलिए मारा
रवि ने बताया कि मैं बृहस्पति बाई की बेटी से प्रेम करता हूं। लेकिन उसके माता-पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी है। इसलिए मैं नाराज था। इसके कारण ही मैंने अपनी प्रेमिका की मां को मारने के मकसद से उसके सिर पर पत्थर पटका था। जिससे ये शादी टूट जाए। आरोपी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरा मामला सामने आया है।
शनिवार शाम को हो गई मौत
इधर, बृहस्पति बाई का इलाज भी बिलासपुर के अस्पताल में जारी था। इस बीच शनिवार शाम को ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
- संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने किया जिला स्तरीय बैठक सह भोज का आयोजन… - December 15, 2025
- आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन… - December 15, 2025
- गोमर्डा अभ्यारण मल्दा (ब) मे वन्यजीव शांभर की मौत..वाहन की टक्कर से मौत की आशंका..! - December 14, 2025

