सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय आईटीआई सारंगढ़-चंदाई परिसर में वन मंडल सारंगढ़ एवं आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
आईटीआई परिसर में अशोक, बरगद, पाम ट्री, जामुन, कटहल, अमरूद, गुड़हल, स्टार फ्रूट, बॉटल पाम और नाग चंपा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने पेड़ बचाओ और पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रभावी प्रस्तुति देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर राणा विजय एवं वन एसडीओ अंकित पांडेय सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आईटीआई के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।


- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
