रायगढ़ । दिनांक 23.03.2022 को थाना धरमजयगढ़ में थानाक्षेत्र की महिला द्वारा संदीप लकडा के विरूद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है । आरोपी को धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । महिला बताई कि संदीप लकडा विवाहित है, संदीप की पत्नी पिछले दो साल से संदीप को छोड़कर मुम्बई में कहीं रहती है । संदीप लकडा पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन दिया और भरण पोषण का खर्चा उठाउंगा कहकर अपने साथ पत्नी के रूप में रहने के लिए बोला । तब उसे मना की तो वह घर में जोर जबरजस्ती पूर्वक शारीरिक संबंध बनाया और किसी को मत बोलना बोला । समाज में बदनामी होगी कहकर चुप रह गई पर उसके बाद भी कई बार संदीप घर आकर इच्छा के बगैर शारीरिक संबंध बनाया । कुछ दिनों बाद संदीप दूर – दूर रहने लगा, तब अपने घर पर मीटिंग कराई, मीटिंग में संदीप लकडा सब के सामने अपनाउंगा और होने वाले बच्चे का ध्यान एवं खर्च उठाउंगा बोला । इन सब बातों की जानकारी संदीप लकडा की पत्नी को हुई तो वह मुम्बई से धरमजयगढ़ आयी, उसके बाद संदीप अपने पत्नी, बच्चों के साथ महाराष्ट्र भाग गया था । महिला के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध संदीप लकडा थाना धरमजयगढ़ में *धारा 376 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी संदीप लकडा पिता फ्रांसिस लकडा उम्र 33 साल को धरमजयगढ़* में आज दिनांक 25/03/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

