एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम हुआ संपन्न ….1300 से अधिक लोगों ने एक साथ 5000 से अधिक दीप प्रज्जवलित किये…
बिर्रा-शहीद दिवस आयोजन समिति हसौद के द्वारा विगत 4 वर्षों से शहीद दिवस कार्यक्रम 23 मार्च को मनाया जाता आ रहा है।
इस प्रकार इस वर्ष भी लगातार 5 वां बार भी ग्राम पंचायत हसौद में एक दीप शहीदों के नाम से शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो बेहतर और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। हसौद के शहीद दिवस आयोजन समिति द्वारा उन सभी देश के सच्चे वीर सपूतों की याद में करीब 5 हजार से अधिक दीप प्रज्जवलित किये गए एवं उनको दिये गए फांसी की सज़ा का नाट्य रूपांतरण किया गया जिसमें भगत सिंह का किरदार चूणामणि साहू,सुखदेव-कन्हैया बंजारे,राजगुरु का किरदार नंदकिशोर साहू ने निभाया वहीं जज का किरदार बल्लू जायसवाल,डॉक्टर का समिति के सदस्य विजय निराला ने निभाया इस तरह अंग्रेज का किरदार 5 लोगों ने निभाया और जल्लाद का भी किरदार भी समिति के सदस्य और भारत माता किरदार चूणामणि साहू के सुपुत्री ने निभाया। इस तरह अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित क देशभक्ति के गीतों के गायन के साथ श्रद्धांजलि दिया गया।

साथ ही जांजगीर जिले के अनेकों वीर जवानों ने देश के लिए दुश्मनों से लोहा लेने के दौरान अपनी प्राणों की आहूति दी है उन सभी जवानों के परिजनों को मंच पर अतिथियों द्वारा सम्माननीत किया गया जिसमें प्रमुख नाम पिहरीद निवासी सब इंस्पेक्टर शहीद दीपक भारद्वाज के परिजन,फर्सवानी शहीद मनोहर लाल चंद्रा के परिजन,पुछेली निवासी शहीद समय लाल कंवर के परिजन,केरा निवासी शहीद प्रतीक कुमार आदित्य के परिजन,गोविन्दा निवासी शहीद नंदकुमार पटेल के परिजन,बुढेना निवासी अजय कुमार यादव के परिजन,धमनी निवासी सनत कुमार मधुकर के परिजन,कंवलाझर निवासी शहीद अजीत सिंह सिदार के परिजन एवं सरसींवा जिला बलौदाबाजार निवासी सब इंस्पेक्टर विवेक शुक्ला के परिजनों सहित कुल 9 शहीद के परिजनों का साल,मोमेंटो,बुके और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मान किया गया वहीं शहीदों के परिजनों का सम्मान करने के लिए हसौद तहसील नायब तहसीलदार आशीष पटेल,हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल,बिर्रा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक हरीश,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा,बम्हनीडीह जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालेश्वर साहू,काँग्रेस अनु.जाती विभाग प्रदेश सचिव राइसकिंग खूँटे,जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया,प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेख स्वर्णकार,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद अध्यक्ष कुशल कश्यप,आचार्य लच्छनकुमार,छोटुदास महंत,श्यामलाल सितारे,कमलकिशोर साहू,गुंजियाबोर सरपँच प्रतिनिधि सम्पूर्णानंद मिश्रा,भातमाहुल सरपँच प्रतिनिधि विजय चंद्रा,बरेकेल कला सरपँच प्रतिनिधि दुर्गालाल केंवट,मल्दा सपरपंच हरिशंकर वैभव,कुटराबोर सरपँच चेंतन बंजारे,गुड़रुकला सरपँच प्रतिनिधि विक्रम बंजारे,घिवरा सरपँच प्रतिनिधि शिवा भारद्वाज,धमनी पूर्व सरपँच प्रतिनिधि हुल्लाश किशोर साहू,ननकीदाऊ साहू,रज्जाक खान,विनोद खूँटे,जितेंद्र जांगड़े,प्रतिमा भारद्वाज,नीरा बंजारे,लखन चंद्रा,भूषणलाल चंद्रा सहित आसपास के जनप्रतिनिधि सहित जिले के शासन-प्रशासन अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत हसौद के सरपँच हेमबाई मनबोध साहू व आयोजन समिति के संस्थापक चूड़ामणि साहू व कार्यक्रम के सफल संचालन समिति के अध्यक्ष तोशिबा आनंद लायन ने किया,उपाध्यक्ष बल्लू जयसवाल,सचिव खगेश्वर पटेल,कोषाध्यक्ष शिवम जयसवाल,सहसचिव हेमंत श्रीवास,सहकोषाध्यक्ष राजकुमार सोना,संयोजक सरोज साहू,तेजराम साहू,गौरीशंकर साहू,नरसिंह साहू,तोहित बंजारे, रोहित साहू,हरिशंकर साहू,बीरेंद्र धिरहे,दादूराम सोनवानी,राजकुमार साहू,सुंदरम जायसवाल,विकास सोनवानी,बसंत राय,मालती साहू,बुधराम यादव,दिलेश्वर बंजारे,भुवन साहू,अमृत पटेल,वीरभद्र लायन,अंकित सोनी,भुवन सिन्हा,कीरित कश्यप,गणेश धिरहे,प्रीतम साहू,मुकेश बंजारे,दिलसाय लहरे,भुवन जांगड़े,हीरो सोनी,बिहारी साहू,कुटकी साहू,लक्षमण साहू,पप्पूजीन्स कार्नर,शेषनारायण सोनी सहित आयोजन समिति के समस्त सरंक्षक,सदस्य तथा ग्राम पंचायत सभी पंचों और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम का सफलता स्वरूप 5 वां वर्ष का कार्यक्रम सपन्न रहा।
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
