रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञापित पदों के विरूद्ध रायगढ़ जिले में सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) ई संवर्ग के 4, टी संवर्ग के 3 एवं सहायक शिक्षक अंग्रेजी माध्यम कला समूह में 01 अभ्यर्थी पात्र पाए गए है। इनमें अनुराग गुप्ता, योगेश खाण्डेकर, अस्मिता तिर्की, दीपक कुमार नायक, जयकिशन यादव, दिव्या नायक, दिगपाल पटेल एवं गुलाब कुमारी शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों की पदांकन आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेजा जा रहा है। आदेश प्राप्त नहीं होने की स्थिति में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायगढ़ में कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों को पदांकित शाला में 31 मार्च 2022 तक कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। पदांकित शाला की सूची स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिले की वेबसाईट www.eduportal.cg.nic.in एवं www.raigarh.gov.in में अवलोकन कर सकते है।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
