रायगढ़, भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कार्ययोजना में जनजातीय संस्कृति के संरक्षण अंतर्गत 19 से 21 अप्रैल 2022 तक त्रिदिवसीय साहित्य समारोह एवं नृत्य तथा कला, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के जनजातीय विषयों पर लिखने वाले साहित्यकारों तथा कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायगढ़ ने समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य को अवगत कराते हुए कहा है कि अपने स्तर से प्रचार-प्रसार करते हुए समस्त साहित्यिक संगठनों जनजातीय समाजों से तथा प्रबुद्धवर्ग से साहित्यकारों एवं कलाकारों की जानकारी प्राप्त कर 21 मार्च 2022 तक भिजवाने हेतु कहा है। चयनित प्रतिभागियों का यात्रा व्यय संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




