रायगढ़, अनुविभाग सारंगढ़ एवं घरघोड़ा अंतर्गत तीन लोगों की प्राकृतिक आपदा के तहत असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन पर संबंधित अनुविभाग के एसडीएम द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।
कलेक्टर कार्यालय, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील तमनार के ग्राम बरकछार निवासी एलियस मिंज की 1 अक्टूबर 2021 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी बेलकुमारी मिंज को 4 लाख रुपये, ग्राम-कुंजेमुरा के गोविन्दराम की 18 नवम्बर 2021 को कुआं के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी रामायणमती को 4 लाख रुपये तथा तहसील सारंगढ़ के ग्राम कोसीर निवासी कु.सुमन की 30 जुलाई 2021 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता रवि विश्वकर्मा को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गयी है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
