रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में संचालित प्रशिक्षण में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क गैर आवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं व 12 वीं कक्षा एवं आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। जिसके उपरांत प्रशिणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित कराया जायेगा। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ मोबा.नं 9752658995 एवं 9343985640 से संपर्क कर सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




