जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। होली मौज-मस्ती करने और खुशियां फैलाने का समय है। साल होली का त्योहार 18 मार्च को मनाया जाएगा। इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये साल का वो समय है जब लोग खूब मस्ती करते हैं। कई बार लोग ‘बूरा ना मानो होली है’ कहकर या शराब पीकर किसी अन्य व्यक्ति को परेशान करने और छेड़छाड़ करने के बहाना ढुंढते हैं ऐसे लोगों को इस बार सारंगढ़ मे बक्शा नही जाएगा। क्यूंकि थाना प्रभारी पाटले पाटले ने पहले ही आज के बैठक मे सभी से शान्ति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है, और शराबियों और हुड़दंगियों को साफ हिदायत देते हुवे कहा है की मर्यादा के लक्ष्मण रेखा को कोई पार करते पाये गये तो कठोरतम कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

उक्त बैठक मे सारंगढ़ तहसीलदार श्री पाण्डेय , थाना प्रभारी विवेक पाटले , सीएमओ संजय सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय बंजारे , बिजली विभाग क़े अधिकारी एवं समस्त अधिकारियो एवं सर्व समाज क़े नागरिको उपस्थिति में यह बैठक सम्पन्न हुवा। सभी आगंतुक गणमान्य नागरिकों से शांतिपूर्ण, निर्विवाद होली संपन्न कराने हेतु चर्चा एवम् अपील किया गया। सभी गणमान्य नागरिकों के द्वारा आपसी भाईचारा तथा सौहार्दपूर्ण होली का उत्सव मनाने हेतु अपने-अपने विचार व सुझाव रखे गये।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
