रायगढ़ । होली के पहले ही थाना प्रभारी सरिया उप निरीक्षक के.के. पटेल हुड़दंगियों को सचेत करने सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करना प्रारंभ किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर सरिया थाना प्रभारी के.के.पटेल द्वारा बिना हेलमेंट, शराब सेवन कर चलाने वाले एवं बाईक पर ट्रिपल चलने वाले की जाँच कर उनका चलान काटा जा रहा है ताकि हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों पर नियंत्रण किया जा सके । साथ ही उससे होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके । जैसे-जैसे होलिका पर्व समीप आ रही है । थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई बढ़ा दी गई है । पिछले तीन दिनों में *51 दुपहिया वाहन के चालकों पर 12,900 रूपये* समन शुल्क वसूला गया है । दिनांक 11.03.2022 को वाहन चालक डोलामणि बेहेरा पिता गणेश बेहेरा उम्र 31 वर्ष निवासी गडगडदल्बा थाना बरपाली जिला बरगढ़ ओड़िशा वाहन चेकिंग दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन चालक पर धारा 185 MV Act की कार्रवाई कर इस्तगासा न्यायालय पेश किया गया है। वाहन चालक पर माननीय न्यायालय द्वारा 10,000 रूपये का जुर्माना किया गया है । इस माह के 11 दिनों में सरिया थाने से 75 वाहन चालकों पर यातायात नियमों के तहत मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। वाहन चलानी कार्रवाई के साथ ही थाना प्रभारी सरिया द्वारा अपने अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिये स्टाफ एवं मुखबिरों लगाकर रखा गया है एवं चेक पोस्ट एवं पेट्रोलिंग के जरिये मादक पदार्थों के तस्करी पर निगाह रखा गया है ।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




