रायगढ/रूस यूक्रेन युद्ध में कई भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। रायगढ़ पुसौर का भी एक छात्र यूक्रेन में फंसा हुआ था। समीर भोय नाम का छात्र 2020 में यूक्रेन में एमबीबीएस का पढ़ाई करने गया था। लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला कर देने के वजह से यूक्रेन में फंस गया था। रायगढ़ के छात्र ने यूक्रेन में रूसी एयरक्राफ्ट से गिरते बमबारी को बेहद करीब से देखा। जो मौत के मंजर जैसा था।
समीर भोय यूक्रेन की राजधानी कीव के जेप्रोजिया मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था। जहां से रूसी हमले के बाद वह कीव से किसी तरह हंगरी पहुंचा। हंगरी के मेडिकल हॉस्टल में समीर 2 दिन तक रुका। जहां से दिल्ली की फ्लाइट बुक हो जाने के बाद अपने वतन लौट सका। समीर भोय अब अपने घर पुसौर छिछोर उमरिया पहुंच चुका हैं।

समीर भोय ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में उसने आंखों के सामने मौत का मंजर देखा। रूसी एयरक्राफ्ट आसमान से बमबारी कर रहे थे। यूक्रेन से वापस आना उनके लिए पुनर्जन्म की तरह हैं।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
