रायगढ/उड़ीसा से गांजा तस्करी करते एक तस्कर बरमकेला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी से 15 किलो गांजा व बाइक की जब्ती की गई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक बाइक सवार उड़ीसा तरफ से गांजा लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस डोंगीपानी बेरिया के पास नाकेबंदी की, उसी दौरान एक व्यक्ति पल्सर बाइक पर तेज रफ्तार गति से आता दिखा।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम श्यामसुंदर निषाद निवासी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला का रहने वाला बताया। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर एक बैग में खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ 8 पैकेट गांजा मिला। तौलने पर कुल वजन 15 किलोग्राम हुआ। जिसकी कीमत ₹75000 आंकी गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
