नई दिल्ली। देश में लगातार बदलते मौसम के कारण ठंड अभी खत्म नहीं हुआ है। अगले दो तीन दिन में मौसम में फिर से बदलाव के आसार है। मौसम विभाग (IMD) ने 19-20 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई राज्यों में बदले मौसम के मिजाज के चलते बारिश की संभावना जताई है। इनमें अंडमान, अरुणाचल समेत अन्य राज्य शामिल है।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में अभी मौसम में धूप-छाँव बना हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में भी मौसम में बदलाव के चलते बादल छाए हुए हैं। वहीं आने वाले दो तीन दिन के अंदर बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस होगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हरेगा। देश के अन्य राज्य उत्तराखंड के देहरादून में आज पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, मैक्सिमम टेम्प्रेचर 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन के समय आसमान में हल्की धूप छाई रहेगी।
इधर उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड से राहत है। बिहार की राजधानी पटना में भी न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके अलावा, जम्मू की बात करें तो यहां 9 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में ठंड ज्यादा रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान पिछले दिनों के बराबर ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, यहां आज पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
