जितेंद्र तिवारी

श्रीकृष्ण प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गई
बिर्रा-गौरव ग्राम मल्दा ( बिर्रा ) आयोजित श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्री कृष्ण प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाई गईं! आचार्य कीर्तिकुमार पाण्डेय जी द्वारा सर्वप्रथम गजेंद्र मोक्ष की कथा सुनाई गईं जिसमे बताया गया की जीव ही गजेंद्र है जीवन भर अपने बल और परिवार के अभिमान मे रहता है और जब काल रूपी ग्राह आकर पकड़

लेता है तब कोई साथ नहीं देता केवल परमात्मा ही साथ देते है! भगवान ने गजेंद्र की पुकार सुनकर उसकी रक्षा की! पुनः समुन्द्र मंथन की कथा सुनाई गईं उसके बाद बामन अवतार की कथा मे बलि महराज की दानवीरता का वर्णन किया गया प्रभु ने विराट रूप लेकर तीन पग मे तीनो लोक नाप लिए लेकिन बलि की उदारता से प्रभु ने प्रसन्न होकर उसे सुतल लोक का राज्य दिया! पुनः मत्स्य अवतार की कथा के साथ सूर्य वंश की व्याख्या की गईं जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के चरित्र का चित्रण किया गया पुनः चंद्र वंश का वर्णन किया गया जिसमे बंदीगृह मे देवकी वासुदेव के यहाँ श्री भगवान बाल कृष्ण के रूप मे प्रकट हुए! एवं भगवान की माया से वासुदेव द्वारा उन्हें अपने मित्र नंदजी के यहाँ रातो रात गोकुल छोड़ा गया प्रातःकालीन बेला मे जब गोकुलवासियो को पता चला की नन्द जी के घर लाला हुआ है तो सारे गोकुलवासियो ने मिलकर नाच गाकर पुरे हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण का प्रकटोत्सव मनाया! आज की कथा मे सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहें जिसमे ग्राम मल्दा सहित आसपास के गाँव से भी लोग कथा सुनने पहुचे जिनमे प्रमुख रूप से ग्राम बिर्रा से आदरणीय जितेंद्र तिवारी जी अपने मित्रों के साथ उपस्थित रहें! और साथ ही श्री छतराम कश्यप, दुवासराम कर्ष, नरेश यादव, श्री माधो कश्यप जी सहित मातृ शक्तियां भी उपस्थित रही! फिर श्री बाल कृष्ण भगवान एवं श्री मद भागवत कथा की मंगल आरती के साथ कथा विश्राम की गईं!

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
