रायगढ़/ खुद पुलिस बता कर रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला आज सुबह खरसिया चौकी क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरु भाटा में रहने वाला ओम देव पटेल के द्वारा चौकी में रिपोर्ट कराई गई। उसने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे पुसल्दा रेत खदान से खनिज अभिवहन पास (रॉयल्टी) लेकर मौहापाली अपने ससुराल एक ट्रैक्टर रेत लेकर जा रहा था।

खरसिया कॉलेज के सामने एक व्यक्ति ट्रेक्टर को रोककर स्वयं को चौकी का पुलिस स्टाफ बतलाया। चालक के द्वारा बोला गया कि तुम्हारा तो स्टेशन में बड़ा-बड़ा फोटो लगा है तुम तो पुलिस में नहीं हो। सब आरोपी युवक ने हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

लूट लिया मोबाइल व पैसे, घर के सामने रेत करवा लिया खाली
मारपीट करते हुए आरोपी ट्रैक्टर में बैठ गया और मोबाइल वीवो y19 को छीनकर उसे स्विच ऑफ कर रख लिया। उसके बाद ट्रैक्टर सहित अपने घर गंज पीछे सिंधी कॉलोनी के बगल निर्माणाधीन मकान के पास ले गया और रेत को जबरन खाली कराकर ओम के जेब में रखे ₹620 को लूट लिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस से बचने भाग रहा था आरोपी
मामले की शिकायत जब चौकी में दर्ज कराई गई ।पुलिस आरोपी की तलाशी शुरू कर दी। आरोपी तरुण ठाकुर को जब पुलिस की घेराबंदी की जानकारी हुई, तब वह भागने लगा। रेलवे ट्रैक फाटक बंद होने की वजह से आरोपी बाइक छोड़ दौड़ते हुए भाग रहा था। चौकी पुलिस करीबन 1 किमी दौड़ाकर आरोपी को पकड़ कर थाना लाई ।
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
