रायगढ़:-अधिवक्ता बनाम एडमिनिस्ट्रेशन का घमासान ! तहसील कार्यालय में लगा ताला ! अधिकारी कर्मचारी बैठे, मिनी स्टेडियम में धरने पर…..
रायगढ़ : अधिवक्ता वर्सेस एडमिनिस्ट्रेशन का संघर्ष आज भी जारी है। कर्मचारी संघ आज तहसील कार्यालय बंद कर चक्रधर नगर थाना के पीछे स्थित मिनी स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में कई अन्य जिले के तहसीलदार नायब तहसीलदार व अन्य कर्मचारी शामिल हुए हैं। वहीं इस मामले में राज्य स्तर पर भी राजधानी रायपुर में कर्मचारी संघ के द्वारा बूढ़ा तालाब में दोपहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिर शाम के वक्त प्रेस वार्ता किया जाएगा।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

तहसील परिसर में घुसकर अधिवक्ताओं के द्वारा किए गए मारपीट के मामले में कर्मचारी संघ के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करा कर आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। अभी तक मिली अपडेट में चक्रधर नगर पुलिस ने दो आरोपी अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया है। वही नामजद आरोपी व मामले के कई अन्य आरोपी अधिवक्ता फरार है।
प्रदेश भर में तहसील कार्यालय बंद-
रायगढ़ में हुई इस घटना के बाद प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसिलदार ,आरआई, पटवारी व लिपिक वर्ग के कर्मचारी संघ समर्थन में उतर आये है। वे भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व तहसील न्यायलयों में 1-4 के गॉर्ड तैनात करने को लेकर व राजस्व न्यायालयों में मोहर्रिर व्यव्यस्था करवाने की मांगों को लेकर आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे । जिस वजह से प्रदेश भर में आज से तहसील कार्यालय पर काम बंद रहेंगे।
अधिवक्ता संघ ने कहा है चरणबद्ध तरीके से करेंगे प्रदर्शन
अधिवक्ता संघ ने साथी अधिवक्ता के साथ तहसील कार्यालय में दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी। परंतु अभी तक अधिवक्ताओं के द्वारा दिए गए आवेदन पर चक्रधर नगर थाने में एफ आई आर दर्ज नहीं किया गया है। अधिवक्ता संघ के द्वारा प्रेस वार्ता कर कहा गया था कि अगर F.I.R. नहीं होती है,तो हम चरणबद्ध तरीके से संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार प्रदर्शन करेंगे। अब देखने वाली बात यह होगी कि अधिवक्ता संघ क्या रुख अपनाते हैं।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

