विधायक उत्तरी जांगड़े ने करोड़ों के ऑक्सीजन प्लांट का किया सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में किया लोकार्पण….

IMG-20220211-WA0001.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने सारंगढ़ स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन देकर अब लोगों के स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतर सुधार का सौगात दिया है। सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने लगभग 1 करोड़ 86 लाख रुपए के बृहद सुविधा युक्त ऑक्सीजन प्लांट का आज लोकार्पण किया।गौरतलब हो कि उक्त ऑक्सीजन प्लांट जिले भर में बहुत ही वृहद और सुविधा युक्त प्लांट बताया जा रहा है, जिसमें लगभग 600 एंपियर ऑक्सीजन प्लांट और उसके साथ मिनी फोल्ड ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार किया गया है। जो वैकल्पिक व्यवस्था के लिए मरीजों के बेहतर इलाज में कामगार साबित होगा साथ ही जीसकी क्षमता लगभग 40 बेड बेकअप की होगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 के बाद माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश तथा स्वास्थ्य मंत्री के दिशा निर्देश एवं जिला कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन तथा मैं सर्व सुविधा युक्त ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया जिसके साथ मिनी फोल्ड ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया गया है। उक्त ऑक्सीजन प्लांट अपने आप में ऑक्सीजन उत्पादन करने की क्षमता में परिपूर्ण है जो स्वयं ऑक्सीजन उत्पादन करके अस्पताल के वार्डो में मरीजों तक सप्लाई कर सकेगा और जब ऑक्सीजन प्लांट किसी कारण वश बंद हो जाएगा तब मिनी फोल्ड ऑक्सीजन प्लांट के द्वारा डायरेक्ट सप्लाई की जाएगी सारंगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के दिशा में यह एक बहुत बड़ा सौगात माना जा रहा है। जहां अब मरीजों को ऑक्सीजन की कमी लगभग नहीं होगी।
उक्त ऑक्सीजन प्लांट के आज लोकार्पण कार्यक्रम में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक उत्त्तरी
गणपत जांगड़े उनके साथ अनुभाग अधिकारी राजस्व नंदकुमार चौबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे, बीएमओ डॉ सिदार ने विधि – विधान से पूजा अर्चना की, विधायक उत्तरी जांगड़े ने लाल रिबन काटकर उक्त ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। सारंगढ़ एसडीएम ने श्रीफल फोड़ा। सारंगढ़ बीएमओ डॉ सिदार ने विधायक नगर पालिका अध्यक्ष एसडीएम जनपद उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ अधिकारियों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों पार्षदों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग का यह एक बड़ा बेहतर प्रयास है जिससे अब मरीजों को ऑक्सीजन की असुविधा नहीं होगी। सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने उक्त ऑक्सीजन प्लांट को जीवन दायिनी बताते हुए सारंगढ़वासियो व स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी सौगात बताई और उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नन्द कुमार पटेल और जिले के कलेक्टर भीम सिंह जी का आभार व्यक्त किया।एसडीएम ने डॉक्टरों को दी मरीजों की सुध लेने के निर्देश -विधायक एवं एसडीएम ने अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट के पूरी प्रक्रिया को देखा और उसे समझा तथा अस्पताल परिसर में वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल जाना तथा उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं डॉक्टरों के द्वारा की जा रही है उपचार डॉक्टरों की राउंडिंग इत्यादि की जानकारी उनसे पूछी। ड्यूटी डॉक्टर को सारंगढ़ एसडीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि सुबह और शाम दोनो टाइम राउंड में मरीजों का हालचाल जानकर उनका बेहतर इलाज करें। रात को ड्यूटी डॉक्टर हॉस्पिटल में रहे और किसी को भी कोई शिकायत हो तो वह मुझे और बीएमओ साहब को तत्काल जानकारी दें।
उक्त लोकार्पण कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, एसडीएम नंद कुमार चौबे अरुण मालाकार सोनी अजय बंजारे नपा अध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू, गणपत जांगड़े जप उपाध्यक्ष संजय दुबे जिला उपाध्यक्क्ष गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, पार्षदगण शकमला किशोर निराला, सरिता शंकर चंद्रा, किरण नंदू मल्होत्रा, सुनील यादव, अभिषेक शर्मा विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग, भूपेंद्र सिंह ठाकुर कॉन्ग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष, रामसिंह ठाकुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, किशोर निराला, शंकर चंद्रा, अरुण निषाद पत्रकार, शुभम यादव, गोलू तिवारी के साथ डॉ आर एल सिदार बीएमओ, डॉ बीपी साय, डॉ एम आर मनहर, डॉ जे आर धृतलहरे, डॉ रामजी शर्मा, डॉ सुनील पटेल, डॉ प्रतीति त्रिपाठी, बीपीएम एन एन इज़ारदार, मुकेश यादव, अविनाश वाल्टर, भवानी देवांगन स्टाफ नर्स कर्मचारी गण अस्पताल प्रबंधन तथा गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts