जगन्नाथ बैरागीशासकीय हिंदी माध्यम स्कूल का पूर्व की तरह ही संचालन हो -एनएसयूआईरायगढ़। सारंगढ एनएसयूआई ने आज सारंगढ के मल्टीपर्पस स्कूल के शिक्षको के स्थानांतरण रोकने हेतु माननीय कलेक्टर रायगढ़ को सारंगढ एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।
सारंगढ एनएसयूआई ने ज्ञापन के माध्यम से मल्टीपर्पस हिंदी माध्यम स्कूल का संचालन पूर्व की भांति कराने की मांग की है जिससे हिंदी मीडियम स्कूल में अध्ययनरत बच्चो का भविष्य अंधकारमय मत हो एवं आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का संचालन स्कूल के नए बने भागो में कराने की मांग की है जिससे दोनों माध्यम के बच्चों को लाभ मिल सके।
उक्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ NSUI के पूर्व प्रदेश सचिव शुभम बाजपेयी, विधायक प्रतिनिधि द्वय अभिषेक शर्मा, बाबू स्वर्णकार, योगेश सोनवानी, विकास मालाकर ,सिद्धू गोपाल , रूपेंद्र दास, अविरल यादव , रोशन मिश्रा, सोनू काठे, गोलू तिवारी, आदि NSUI के छात्रनेता उपस्थित रहे।

- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
