भोपालः मध्यप्रदेश सरकार ने होशंगाबाद और बाबई शहर का नाम बदल दिया है। नर्मदा जंयती के दिन से होशंगाबाद शहर को नर्मदापुरम और बाबई को माखन नगर के नाम से जाना जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि होशंगाबाद को ‘नर्मदापुरम’ और बाबई को ‘माखन नगर’ करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। जन आकांक्षाओं के अनुरूप इस सुखद निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

एक अन्य ट्वीट ने उन्होनें लिखा है कि पवित्र नर्मदातट पर बसे होशंगाबाद शहर को अब मध्यप्रदेश की प्राणदायिनी मैया नर्मदा की जयंती के शुभ दिन से ‘नर्मदापुरम’ कहा जायेगा। पूर्व में ही संभाग का नाम नर्मदापुरम किया जा चुका है। सीएम ने लिखा कि होशंगाबाद में स्थित बाबई महान कवि, लेखक और पत्रकार आदरणीय माखनलाल चतुर्वेदी जी की जन्मस्थली है। मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक! मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने, जिस पथ पर जावें वीर अनेक… जैसी पंक्तियों के रचयिता के गृह नगर बाबई को हम अब माखन नगर के नाम से जानेंगे।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
