शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, हर शनिवार और रविवार रहेगी छुट्टी, 5 कार्यदिवस का आदेश जारी….
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए हर शनिवार और रविवार को अवकाश देने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के बाद अब हर सप्ताह कर्मचारियों को मात्र पांच दिन कार्य करना होगा। अब हर शनिवार और रविवार छुट्टी रहेगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते गणतंत्र दिवस को कर्मचारियों के 5 दिवस कार्यप्रणाली लागू करने की बात कही थी। इसके बाद अब इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश के अनुसार 5 दिवसीय कार्य अवधि में महीने में पड़ने वाले सभी शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके पहले सेकेंड और थर्ड शनिवार को अवकाश रहता था। कर्मचारियों को सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
