मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की कार्यवाही ..ग्राम केराबहार में जुआ खेलते 5 युवक गिरफ्तार…6900 रूपये के साथ एक प्लास्टिक की बोरी, 52 पत्ती ताश जप्त….
रायगढ़। दिनांक 25.01.2022 के शाम थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक रूपेन्द्र नारायण साय के हमराह स्टाफ लैलूंगा-घरघोड़ा मार्ग में देहात भ्रमण के लिये रवाना हुये थे । इस दरम्यान ग्राम कुन्जारा के पास थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम केराबहार स्कुल के पास बरगद पेड के नीचे कुछ जुआडियान 52 पत्ते ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर के बताये सथान की घेराबंदी कर पुलिस द्वारा जुआरियों के फड पर दबिश दिया गया ।

कुछ जुआडियान पुलिस की आहट पाकर भाग गये । मौके पर रंगे हाथ जुआ खेलते 1. कार्तिक राम गुप्ता पिता मयाराम गुप्ता 2. जयकुमार गुप्ता पिता पिताम्बर गुप्ता 3. विजय गुप्ता पिता मयाराम गुप्ता साकिनान केराबहार 4. जुगलाल चौहान पिता दुखुराम चौहान 5. विशीकेसन निषाद पिता सुकलाल निषाद दोनों निवासी भेडीमुडा को पकड़ा गया जिनके कब्जे से जुमला *नगदी रकम 6,900/-रूपये* एक प्लास्टिक की बोरी, 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है ।

आरोपियों के कृत्य पर धारा 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई कर आरोपियों को जमानत मुचलका पर छोड़ा गया ।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
