भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेशवासियों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 3 से 4 दिन तक राज्य में ठंडी हवा चलने वाली है। जिलों में रात का तापमान कम हो सकता है..रात का पारा 5 डिग्री तक जा सकता है।

न्यूनतम तापमान 3- 5 डिग्री तक कम होने के आसार हैं। शहडोल, शिवपुरी, रायसेन, खरगोन में रात का तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है। राजगढ़, भिंड जिले में भी रात का तापमान 4 डिग्री हो गया है।
सागर, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, जबलपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। बैतूल, भोपाल, धार, खंडवा में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की दी चेतावनी जारी कर दी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




