जितेन्द्र तिवारी

1.शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिर्रा- में सेवानिवृत्त आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ यू आर देवांगन व मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर उन्होंने सभी को भारतीय गणतंत्र दिवस संविधान निर्माता डॉ बीआर अंबेडकर को याद करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।ध्वजारोहण समारोह में औषधालय सेवक श्रीमती बंजारे मैम,अजय बंजारे, रामकुमार सिंह,रामू साहू, नारायण जायसवाल,सौरभ पाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

2.ग्राम पंचायत भवन-पंचायत भवन में पूर्व जमींदार लाल रेवती रमण सिंह लाल बाबा ने ध्वजारोहण कर तिरंगा फहराया।इस अवसर पर सरपंच श्रीमती शशिबाई नंदलाल चौहान, रोजगार सहायक राजकुमार सिंह, जितेन्द्र तिवारी,पंच श्यामलाल पटेल, गोवर्धन देवांगन,मनोज साहू,बैगा साहू सहित पंचगण उपस्थित थे।

3.शासकीय प्राथमिक शाला बिर्रा- बस स्टैंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, प्रधानपाठक मुरारीलाल थवाईत ने ध्वजारोहण किया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की तैल्यचित्र पर पूजा अर्चना की। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर नोहरराम साहू,संतराम कश्यप,हेमंत कोशले सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

4.सेवा सहकारी समिति मंडी परिसर- नवीन मंडी परिसर बिर्रा में लालबाबा ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर मंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, उपाध्यक्ष पिताम्बर कश्यप,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवचंद यादव, जितेन्द्र तिवारी, संस्था प्रबंधक नरेन्द्र सिंह राजपूत,शत्रुघन निषाद,एकादशिया साहू, रामलाल बघेल,मनहरण पटेल, बुधराम कश्यप,बडेलाल यादव,संदीप कश्यप,फिरूराम यादव,राकेश सहित किसान बंधु उपस्थित थे।
5.जल संसाधन विभाग बिर्रा- सिंचाई कालोनी स्थित हसदेव बांगो-3 नहर जल संसाधन विभाग में अनुविभागीय अधिकारी श्री गुलाबानी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। जहां राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर चकाचौंध बिजली की रौशनी से कार्यालय को सजाया गया था।

6.कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा-आवासीय विद्यालय बिर्रा में अधीक्षिका श्रीमती पुष्पा पटेल ने पूजा अर्चना कर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली।इस अवसर पर पंचगण, अभिभावक व श्रीमती ममता कर्ष व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
7.जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भवन-जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिर्रा में ब्रांच मैनेजर के के कश्यप ने पूजा अर्चना कर झंडारोहण किया गया। समारोह में पर्यवेक्षक यु डी दुबे,मनहरण चंद्रा,दिलीप चंद्राकर,सुनील तंबोली सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

इसी तरह बिर्रा के सभी शासकीय संस्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा, शासकीय डीडीएस स्कूल,पशु औषधालय बिर्रा, ग्रामीण बैंक, पोस्ट आफिस,थाना परिसर सहित सभी शासकीय संस्थानों में संस्थान प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
