गणतंत्र दिवस स्पेशल: कैसे होती है मुल्क की हिफाज़त, कभी चल कर देख लेना सरहद पर- सुधीर चौहान
बरमकेला:- इस साल 26 जनवरी को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। आजादी के करीब ढाई सालों बाद देश को अपना संविधान मिला था, जिसकी रूप रेखा संविधान सभा में पहली बार डॉक्टर बीआर अंबेडर ने साल 1948 में पेश की थी। यूं तो संविधान 26 नवंबर, 1949 को ही तैयार हो गया था, लेकिन इसे दो महीनों बाद यानी 26 जनवरी को लागू किया गया था।
संविधान के लागू होने के बाद इसके निर्माताओं का विचार था कि इसे ऐसे रूप में मनाया जाए, जिसका संबंध पहले से ही राष्ट्रीय गौरव से हो। ऐसे में 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सैन्यकर्मियों की परेड के साथ-साथ राज्यों की झाकियां और तरह-तरह के नृत्य भी पेश किये जाते हैं। इस खास दिन टीवी पर भी देशभक्ति की कई शानदार फिल्में दिखाई जाती हैं।

समस्त देशवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
