गरियाबंद/एनीकट के किनारे ग्रामीणों को तैरती हुई पूर्व बीजेपी पार्षद के पति का शव मिला। दरअसल गरियाबंद से वार्ड-3 से पार्षद रह चुकीं अचला गुप्ता के पति जितेंद्र गुप्ता शुक्रवार सुबह साइकिल पर नहाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं था।

बताया जा रहा है कि पुलिस को पूर्व पार्षद के लापता होने के दिन ही एनीकट के पास देर शाम एक साइकिल मिली थी, लेकिन आसपास कोई नहीं था। बरामद साइकिल को जितेंद्र की बताया गया। ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर को ही राजिम के एनीकट में एक शव तैरता देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाद में शव की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है, अगर जरूरी हुआ तो बिसरा जांच के लिए भेजा जाएगा इसके लिए बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद के लापता होने के बाद भी परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




