छत्तीसगढ़/ कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से आज सुबह हत्या की खबर निकल कर सामने आई है। लोगों की सूचना पर पुलिस ने रेलवे साइडिंग के किनारे खून से लथपथ एक छात्र की लाश बरामद की है। लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवक 2 दिन पहले घर से निकला हुआ था। संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोती पारा निवासी 18 वर्षीय युवक दीपेश शांडिल्य 8 जनवरी की शाम हड़बड़ी में अपने दोस्तों के साथ घर से निकला हुआ था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। तभी आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दीपेश का शव रक्तरंजित हालत में रेलवे साइडिंग के किनारे पड़ा हुआ है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि दीपेश के बॉडी में धारदार हथियार से वार किया गया है। हत्या कर लाश फेंके जाने की संदेह होने पर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र व साइबर सेल की मदद ली। पड़ताल में पता चला कि दीपेश को अंतिम बार उसके दो दोस्तों के साथ देखा गया है।
पुलिस ने दोनों लड़कों की पहचान की तो एक लड़का सीतामढ़ी हटरी के पास रहने वाला सनी ठाकुर निकला तो वही दूसरा लड़का शनि मंदिर के पास रहने वाला विजय यादव था। दोनों लड़कों को संदेह के दायरे में रखकर थाना लाया गया। जिन से कड़ी पूछताछ की गई तो दोनों ने दीपेश की हत्या करना कबूल किया।
अभी तक पता चला है कि सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था। दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे। जिस वजह से दीपेश के द्वारा लड़की से बातचीत करने पर सनी नाराज था। इसी नाराजगी की वजह से दोनों लड़कों ने दीपेश से बातचीत करने के लिए उसे अपने पास बुलाया था। तीनों बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर गए थे। जहां उनके बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही सनी और विजय ने अपने पास रखें धारदार हथियार चाकू से दीपेश के शरीर पर प्राणघातक हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देकर नहर में चाकू फेंक कर वह वहां से फरार हो गए। पुलिस हत्या में प्रयुक्त चाकू को गोताखोरों की सहायता से बरामद करने की कोशिश कर रही है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




