जितेंद्र तिवारी

ग्राम पंचायत किकिरदा द्वारा आयोजित चैंपियन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा में फाइनल मैच एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा (डभरा) और किकिरदा इलेवन के बीच खेला गया I किकिरदा ने टास जीतकर पहले बालिंग करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 10 ओवर में एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा ने 10 विकेट में 88 रन बनाया गया। जिसका पीछा करते हुए किकिरदा इलेवन ने 10 ओवर में 9 विकेट पर 42 रन ही बना पाई । चैम्पियन ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता किकिरदा 2022 का खिताब एसीसी क्रिकेट टीम घिवरा ने अपने नाम किया। अंपायरिंग विजय पटेल,राहुल खूंटे ने किया। फाइनल प्रतियोगिता में स्कोरर महेश्वर प्रजापति और मैच का संचालक संजय देवांगन ने किया। फाइनल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि जिला पंचायत सभापति एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया थे I विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनू जायसवाल , सरपंच शांति बाई तिलक बंजारे , बलराम ठाकुर सत्यनारायण आदित्य , सत्यनारायण चंद्रा , कुशल चंद्रा उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। क्योंकि हार के रास्ते से ही होकर जीत का दरवाजा खुलता है। हार को भी सामने देखकर जो लड़ जाए वही खिलाड़ी होता है I आज इस फाइनल प्रतियोगिता में विजेता टीम एवं उपविजेता टीम दोनों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूं। इसी तरह कार्यक्रम को सभी ने संबोधित किया। इस अवसर पर समिति के ओम प्रकाश पटेल, नफिल खान,शुभम सिंह, रज्जबद्दीन खान,अनिल गिरी गोस्वामी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
