रायगढ़: फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले को-मॉर्बिड व्यक्तियों को 10 जनवरी से लगेगा प्रिकॉशन डोज पहले लगा था जो टीका, उसी टीके की लगेगी डोज… जिले में 10 जनवरी के लिए बनाए गए हैं 182 वैक्सीनेशन केन्द्र… सुबह 09 से शाम 05 बजे तक लगेंगे टीके

IMG-20211214-WA0041.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, रायगढ़ जिले के सभी फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ वर्कर तथा 60 से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी से को-मॉर्बिड व्यक्तियों को 10 जनवरी सोमवार से प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है।
कलेक्टर भीम सिंह ने बताया कि ऐसे सभी हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा को-मॉर्बिड व्यक्तियों जिनके दूसरे डोज की अवधि 9 माह पूर्ण हो गई है, को प्रिकॉशन डोज के रूप में एक अतिरिक्त डोज लगाया जावेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से प्रारंभ इस अभियान के लिए जिला स्तर पर कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए टीकाकरण केन्द्रों में प्रिकॉशन डोज के पात्र हितग्राहियों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यालय एवं संस्थान के पात्र सभी हितग्राहियों एवं परिवार के 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले को-मॉर्बिड हितग्राहियों का प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण करवाने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिले में फिलहाल 15-18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसी के साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर्स और अन्य सभी पात्र हितग्राहियों को प्रिकॉशन डोज भी लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल ने बताया कि 10 जनवरी के प्रिकॉशन डोज टीकाकरण के लिए विभाग ने जिले में कुल 182 टीकाकरण केन्द्र बनाए हैं। प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र व्यक्ति इन केन्द्रों में सुबह 9 से 5 बजे के बीच आकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को पहले कोविशील्ड या कोवैक्सिन में से जिस टीके की दोनों खुराक लगी होगी उसी टीके का डोज ही लगेगा। इसके अतिरिक्त टीकाकरण की जानकारी के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भी संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts