रायगढ़: किसानों से 35 लाख क्विंटल से ज्यादा धान की हुई खरीदी, 600 करोड़ का हुआ भुगतान…
रायगढ़, विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जिले में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। धान खरीदी के लिए जिले की 110 समितियों के 143 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों के धान का उपार्जन किया जा रहा है। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सुरेन्द्र कुमार गोंड़ ने बताया कि विपणन वर्ष 2021-2022 में समर्थन मूल्य पर 143 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से अब तक कुल 35 लाख 35 हजार 176.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिसमें से 16 लाख 65 हजार 481.60 क्विंटल धान का उठाव मिलरों द्वारा किया जा चुका है और 22 हजार 828 क्विंटल धान संग्रहण केन्द्रों को प्रदान किया जा चुका है। अपेक्स बैंक के अधिकारी श्री सोढ़ी ने बताया कि धान विक्रय कर चुके 66 हजार 896 किसानों को धान की 600 करोड 79 लाख 25 हजार की राशि का भुगतान किया जा चुका है। किसानों की धान ब्रिकी की राशि 2-3 दिनों में पी.एफ.एम.एस के माध्यम से किसानों के द्वारा दिए गए खाते में समय पर जमा हो रही है। इसके साथ ही अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों के डिमांड के अनुसार राशि भी प्रदान किया जा रहा है। धान विक्रय की राशि समय से प्राप्त होने से किसानों में उत्साह है।
नवीन उपार्जन केन्द्रों से किसानों को मिली बड़ी राहत
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष किसानों की मांग व सुविधा के अनुसार नवीन उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किए गए है। जिससे संबंधित उपार्जन केन्द्र के किसान केन्द्र की दूरी कम होने से खुश है। इसके अलावा जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, बैठक, शौचालय जैसे सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। जिससे धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही धान ब्रिकी के लिए किसानों की सुविधा के लिहाज से टोकन पहले काटा जा रहा है एवं समय में धान तौलाई का कार्य करवाया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की भी पर्याप्त व्यवस्था होने से किसानों को किसी प्रकार दिक्कत नहीं हो रही है। जिससे किसान अपना धान समय में बेच रहे एवं राशि मिलने से उत्साहित है
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
