राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रायगढ़ के मसाला फसलों के प्रदर्शनी की सराहना की…

रायगढ़, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायुपर में 01 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने किया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाईयों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अखिल भारतीय समन्वित मसाला अनुसंधान परियोजना, कृषि महविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के प्रदर्शनी में धनिया की प्रजातियों, हल्दी की प्रजातियां एवं जैव विविधता तथा अन्य मसाला फसलों की प्रजातियों का अवलोकन कर केन्द्र की सराहना की एवं भविष्य में इसी तरह से अनुसंधान कार्यों को जारी रखते हुए मसाला फसलों की प्रजातियों में उत्तरोत्तर वृद्धि कर कृषकों के हित में कार्य करने का सुझाव दिया।
प्रदर्शनी के इस अवलोकन में राज्यपाल राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.एस.सेंगर, दाउ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी.दक्षिणकर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.एस.कुरील, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं, संचालक अनुसंधान सेवाएं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ.एम.पी. ठाकुर एवं विभागाध्यक्षों के साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.ए.के. सिंह एवं सहायक प्राध्यापक जी.आर. राठिया उपस्थित थे।
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

