विकास खंड-बम्हनीडीह में मिडलाइन आकलन शुभारंभ
बिर्रा जांजगीर-चांपा-राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने स्कूलों के लिए समय सारणी और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिशा निर्देश पर कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों का मिडलाइन आकलन 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों का आकलन 29 दिसंबर से 4 जनवरी पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित किया जा रहा है आकलन 40 अंकों का होगा इसमें 30 अंक प्रश्न पत्र एवं 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे कक्षा वार विषय वार प्रायोजना कार्य में कुल 3 प्रश्न पत्र होंगे जिसमें से कोई दो पर कार्य करना अनिवार्य होगा प्रायोजना कार्य लर्निंग आउटकम्स पर आधारित है।
बीईओ के के बंजारे व बीआरसी एचके बेहार ने कहा कि बारिश के बावजूद बच्चों ने मिडलाइन आकलन में उत्साह देखा गया। बच्चों को प्रायोजना कार्य पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय में प्रायोजना कार्य समय में जोड़ों में या व्यक्तिगत रूप से किया जा सकता है शिक्षक कक्षा विद्यालय के बाहर प्रोजेक्ट कार्य अपने मार्गदर्शन में भी सुरक्षा के उचित उपाय सुनिश्चित कर करेंगे शिक्षक बच्चों द्वारा किए गए प्रायोजना कार्य का दस्तावेज स्कूलों में सुरक्षित रखा जाएगा। बीआरसी एच के बेहार स्वीकृति मंच प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने शा पू मा शा बम्हनीडीह,सेमरिया में मिडलाइन आकलन का अवलोकन किया गया। सीएससी फुटबाल डडसेना अर्चना डडसेना दादूराम मांडलेकर पिताम्बर कश्यप व टीकाराम गोपालन अवलोकन के समय उपस्थित थे। सीएससी पोडीशंकर शैलेश दुबे ने बताया कि मिडलाइन आकलन परीक्षा में संकुल के सहायक शिक्षक अपनी हड़ताल समाप्त कर समय पर पहुंच गए थे। उक्त जानकारी सहायक मिडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
