बांका (बिहार), जिले के रजौन थाना क्षेत्र के राजावार गांव में मंगलवार देर शाम एक मकान में अचानक आग लगने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहर्ष भगत के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। गुप्ता ने बताया कि मृतकों में अशोक पासवान के चार बच्चे और एक उनका भतीजा है। हादसे में पासवान भी झुलस गए हैं।
उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर का फटना नहीं है, क्योंकि मकान में रखा सिलेंडर सही सलामत है।
गुप्ता ने बताया कि हादसे के कारणों के बारे में पता लगाने के लिए मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




