भाजपा झुग्गी झोपड़ी जिला अध्यक्ष दिलराज दिलीप छत्री का आरोप है रायगढ़ जिला चिकित्सालय में गर्भ धारण से लेकर प्रसूति तक कि सुविधाएं जो छत्तीसगढ़ की महतारीयो शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवा गौरान्वित महसूस करवाया जाता है,
जिससे माध्यम व निम्न वर्ग के लोगो को गर्भावस्था के दौरान आर्थिक रूप से काफी सहायक सिद्ध होता था।

उस निःशुल्क योजना के अंतर्गत सोनोग्राफी टेस्ट एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया माना जाता है परंतु लगभग 3 महीनो से जिला चिकित्सालय प्रबंधन की लापरवाही कहे या सोची समझी रणनीति रोजाना दूर दराज के इलाको से आये सैकड़ो गर्भवती महिलाएं जो जिला चिकित्सालय में इलाज करवा रही है उन्हें सोनोग्राफी टेस्ट के लिए रायगढ़ शहर में स्थित निजी टेस्ट सेंटरों में भेजा जा रहा है और रोजाना सैकड़ो की संख्या में गर्भवती महिलाएं जिससे निजी सोनोग्राफी टेस्ट सेंटरों में धक्के खा रही है और सेंटरों द्वारा निर्धारित शुक्ल से अधिक पैसे उसूले जा रहे है।
लम्बे चिकित्सकों के इस खेल में जिला चिकित्सालय प्रबन्धन और जिला अधिकारीयो की चुप्पी के पीछे करोड़ो की कमीशनखोरी को बयां कर रही है।
माननीय कलेक्टर महोदय जी से मेरा निवेदन है कि इस धांधली की जांच करवा उसपे अंकुश लगवाए। अन्यथा भाजपा जिला झुग्गिझोपडी प्रकोष्ठ की जनता के साथ सड़को पर आंदोलन के करने को बाध्य होगी।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
