रायगढ़-भाजपा आई टी सेल के जिला संयोजक एवं भाजपा युवा नेता प्रवीण द्विवेदी ने सामूहिक विज्ञप्ति जारी करते हुवे उन पर हुवे एफ.आई.आर को राजनिति दबाव से प्रेरित बतलाया है। कल हुवे पुलिस एफ.आई.आर में आज नाम जोड़ा जाना सीधे सीधे राजनीति से प्रेरित है। कोष्टापारा मोहल्ले के सार्वजनिक वनभोज में इको पार्क जुर्डा जाना भी अब इन विरोधियों को रास नही आ रहा।दरसल कल इको पार्क में रायगढ़ के बहुत सारे परिवार एवं मोहल्लेवासी वनभोज के लिए गए थे,बुधवार होने की वजह से बाकी दिन की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही भीड़-भाड़ थी,हम भी उस भीड़ का हिस्सा थे।वहीं कुछ लोगों के द्वारा वहां ताश खेला जा रहा था जिस पर चक्रधरनगर थाना के द्वारा कार्यवाही की गई थी,हम दोनों भी उसी इको पार्क में उपस्थित थे यदि हम लोगों के द्वारा ताश खेला जा रहा था तो आखिर क्यूँ हमे पुलिस गिरफ्तार नही करी जबकि हम लोग वनभोज खत्म होते तक वहीं थे।कल की घटना पर आज हमारे ऊपर एफ -आई-आर करना सीधे सीधे राजनैतिक षड्यंत्र की परिणीति है।कल इस अन्याय के खिलाफ हम और हमारे भाजपा के नेता पुलिस कप्तान से मिलेंगे और निष्पक्ष न्याय की मांग करेंगे।


- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
