राशिफल

राशिफल :19 जून-चार राशि के लोग हो जाएं सावधान, कष्टकारी रहेगा शनिवार…

जगन्नाथ बैरागी

मेष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी आपको कुछ नए आर्डर प्राप्त हो सकते हैं क्योंकि आज आप को ना चाहते हुए भी किसी कड़वे व्यक्ति की प्रशंसा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ पूरा हो जाने से आपकी बांछें खिल उठेंगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न नजर आएंगे।

वृष
आज का दिन संतोष और शांतिपूर्ण रहेगा। राजनीति की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के द्वारा आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिनसे आपका कुछ वाद विवाद भी हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शासन व सत्ता की ओर से भी आज आपको कोई लाभ मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है। आज आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी होने के भय बना हुआ है। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिसमें आपको अपने परिजनों से सतर्क रहना होगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के संकेत दे रहा है। आज आपकी पारिवारिक संपत्ति का यदि कोई विवाद चल रहा है, तो वह समाप्त हो सकता है। यदि आज आप कोई मकान व दुकान खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। राज्य व मान सम्मान मे भी आज वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति हो सकती है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपकी किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात का समय मिलेगा। सायंकाल के समय आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में आज आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनको पाकर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी की सौम्यता आज आपको सम्मान दिलाएगी। यदि इसे बनाए रखेंगे तो आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से बहुत कुछ मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने अपने कार्यालय में किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके कुछ शत्रु सिर तो उठाएंगे लेकिन वे आपस में एक दूसरे से लड़ कर ही समाप्त हो जाएंगे और आप का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कन्या
आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रह सकता है। आज आप यदि किसी कार्य को करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी, नहीं तो आपका महत्वपूर्ण काम लंबे समय बाद ही पूरा होगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। जिसके लिए आप अपने व्यापार के किसी दिन तो विन फाइनल कर अपने परिवार में पूजा पाठ इत्यादि किसी शुभकामनाएं भी धन खर्च कर सकते हैं जिससे आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। यदि कोई कानूनी विवाद या मुकदमा चल रहा है तो उसमें आज आपको भी मिल सकती है।

तुला
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण ऊर्जावान रहेगा। आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे, जिससे आप अपने घर परिवार के सभी सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे। यदि आज आप कोई यात्रा करने का मन बना रहे थे, तो वह किसी कारण स्थगित हो जाएगी। आज व्यापार में धन लाभ होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप किसी संपत्ति को खरीदने के लिए मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें क्योंकि अभी यह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बांधों को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आज कुछ धन उधार देना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु
आज का दिन आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको महारत हासिल होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने का मन बना सकते हैं, जिनके लिए आप मेहनत भी करेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर आज आपको प्राप्त होंगा। ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ आज आपको हो सकता है।

मकर
आज का दिन आपके पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता लेकर आएगा, जिससे आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। आजीविका के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल के समय आज आपके आस पड़ोस में किसी से कोई वाद-विवाद बना सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी भी हो सकता है। सहकर्मी और सहयोग में से आज आपके अन्दर सहयोग की भावना पर्याप्त मात्रा में होगी। सायंकाल के समय आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कुंभ
आज का दिन आपका स्वास्थ हल्का फुल्का रह सकता है, इसलिए आपको अपने खान-पान की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो आपको कई लोग परेशान कर सकते हैं। यदि आज नौकरी व व्यवसाय में यदि वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपको धैर्य से काम लेना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। पारिवारिक जीवन में आज तालमेल और प्रेम दोनों बने रहेंगे। किसी विपरीत समाचार के कारण आज आपको अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। यदि आपके दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, उसमें आज आप राहत की सांस लेंगे। आज धार्मिक क्षेत्र की यात्रा और पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। आज सायंकाल के समय आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के चोरी व खोने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *