जगन्नाथ बैरागी

बलौदाबाजार – दो दिनों से नाबालिग लापता थी। दो दिनों से लापता 7 साल की मासूम बच्ची की लाश कुएं से बरामद की गई है। कुएं से जब शव बाहर निकाला गया तो मासूम के हाथ-पैर बंधे हुए हालत में मिले हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पड़ोस के दो संदहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बलौदाबाजार जिले के पौसरी गांव की घटना है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना इलाके के पौंसरी गांव में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात हुई है। दुष्कर्म के बाद हैवान ने गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी, फिर शव को कुएं में फेक दिया। 26 मई की दोपहर बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बहुत ढूंढा, लेकिन बच्ची कहीं नहीं मिली। परिजनों ने. मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने भी बच्ची ढूंढा, तब उन्हें बच्ची का शव कुएं में तैरते हुए मिला। बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव के हाथ पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया। इधर रेप की पुष्टि होने के बाद पूरे गांव में आरोपियों के प्रति आक्रोश है। साथ ग्रामीणों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके साथ रेप की भी पुष्टि हुई है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ। 7 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या की गई थी। पहले बच्ची का गला दबाकर हत्या की गई, फिर हाथ-पैर को रस्सी में बांधकर कुएं में फेक दिया गया। कोतवाली पुलिस गांव के ही संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। रायपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

- “एक माह में खत्म होंगे पुराने केस” : आईजी राम गोपाल गर्ग की सख्त चेतावनी, महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस का संदेश… - May 13, 2026
- थाना प्रभारी की सख्ती से शराब कारोबारियों में हड़कंप, भटगांव पुलिस ने दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ युवक को दबोचा… - May 13, 2026
- अशोका पब्लिक स्कूल का जीत अग्रवाल बना डिस्ट्रिक्ट टॉपर… - May 13, 2026
